यू.के. स्वास्थ्य तथा सुरक्षा कानून आपकी हिफाजत करता है भले ही आप वहां कानूनी तौर पर कार्य न कर रहे हों।
सभी कामगारों को ऐसे कार्यस्थलों पर कार्य करने का अधिकार है जहां उन्हें कार्य करते समय चोट न लगे या बीमार न पड़ें।
आपका नियोक्ता तथा कार्यस्थल पर प्रधान ठेकेदार आपके स्वास्थ्य और हिफाजत के लिए जिम्मेदार है लेकिन आपको खुद की और अपने नियोक्ता की जिम्मेदारियों की जानकारी होनी चाहिए।
हेल्थ एंड सेफ्टी एक्जिक्यूटिव (एच.एस.ई.) सरकारी एजेंसी है जो ग्रेट ब्रिटेन में स्वास्थ्य तथा सुरक्षा कानून को लागू करने के लिए जिम्मेदार है।
इस वेबसाइट की सहायता से विदेशों में कार्य करने वाले कामगार तथा नियोक्ता यह समझ पाएंगे कि ब्रिटिश स्वास्थ्य तथा सुरक्षा कानून के तहत उनकी क्या-क्या भूमिका और जिम्मेदारियां हैं।
यदि आप विदेश से आकर यहां कार्य कर रहे हैं तो इस वेबसाइट से आप निम्नलिखित ढ़ंग से सहायता प्राप्त कर सकेंगे
यदि आप नियोक्ता या प्रधान ठेकादार हैं तो यह वेबसाइट अंग्रेजी न बोलने वाले कामगारों के बारे में लिखित मार्गदर्शन उपलब्ध कराने में आपके लिए सहायक होगी।
यदि आप अपने कार्यस्थल पर स्वास्थ्य तथा सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं तो अपने नियोक्ता, प्रधान ठेकेदार या किसी सुरक्षा प्रतिनिधि से बात करें। यदि आप अपने कार्यस्थल की परिस्थितियों को लेकर अब भी परेशान हैं तो हेल्थ एंड सेफ्टी एक्जिक्यूटिव (एच.एस.ई.) से सम्पर्क कर सकते हैं।
Social media
Javascript is required to use HSE website social media functionality.
Follow HSE on Twitter:
Follow @H_S_E